फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pigeon feathers coming out with smelly water

Ballia News: बदबूदार पानी के साथ निकल रहे कबूतर के पंख

Fri, 05 Jun 2026 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pigeon feathers coming out with smelly water
मझौवां क्षेत्र के गंगापुर पंचायत बलिहार स्थित जल निगम की ओवरहेड टंकी से हो रही आपूर्ति में आ रह
मझौवां। गंगापुर पंचायत अंतर्गत बलिहार स्थित जल निगम की ओवरहेड टंकी से सप्लाई हो रहे पानी ने इन दिनों लोगों की जिंदगी को संकट में डाल दिया है। भीषण गर्मी के बीच शुद्ध पेयजल के लिए लोग परेशान हैं। हालत यह है कि टंकी से आने वाले पानी में कबूतरों के पंख तक निकलने के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वीडियो में ग्रामीण क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करते हुए पानी में निकले पंख दिखाते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम की घोर लापरवाही के चलते सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। लोगों का कहना है कि टंकी से सप्लाई होने वाला पानी बदबूदार है। पानी पीने के बाद पेट दर्द, उल्टी और घबराहट जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। तिवारी टोला निवासी सुदामा पांडेय ने बताया कि मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

बलिहार, गंगापुर, रामगढ़, तिवारी टोला, मीनापुर, दुर्जनपुर, हुकुम छपरा, केहरपुर, गंगौली, शाहपुर, श्रीनगर, पचरुखिया, दिघार और रामपुर समेत दो दर्जन से अधिक बस्तियों में हालत खराब है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम की टंकी की पिछले एक वर्ष से सफाई तक नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
चार माह पूर्व पानी टंकी की सफाई कराई गई है। उस क्षेत्र में इससे अच्छा पानी कहीं नहीं है। मैं कल वहां गया था। पानी अच्छा आ रहा था। शिकायत मिलने के बाद शनिवार को फिर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। - सैयद रजा, एई, जल निगम ग्रामीण, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed