फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pickup trampled bike rider, death

Ballia News: पिकअप ने बाइक सवार अधेड़ को रौंदा, मौत

Sat, 24 Jun 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pickup trampled bike rider, death
बेल्थरारोड। मधुबन मार्ग पर शनिवार को सुबह तेंदुआ ग्राम के पास पशुओं से लदी पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। हादसे के बाद पिकअप छोड़ चालक भाग निकला। पुलिस ने पिकअप को थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन निवासी इजहार कुरैशी (58) सुबह चाय पीकर बाइक से बकरा खरीदने के लिए मधुबन मार्ग होकर अखोप की ओर जा रहा था कि मधुबन की ओर से पशु लदी तेज गति की पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप व बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार इजहार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। यह देख पिकअप चालक वाहन छोड़ भाग निकला। उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजने के बाद पिकअप को बरामद कर दिया गया। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed