फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pickup collides with bike, youth dies

Ballia News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Sat, 13 Apr 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with bike, youth dies
दया छपरा। थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर टेंगरही हनुमान मंदिर के निकट शुक्रवार को दोपहर में ट्रक को ओवरटेक करने में पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया। मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को सीएचसी सोनबरसा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मनीष यादव (19) पुत्र सत्यदेव यादव और संजय साह (22) पुत्र पूर्णवासी साह निवासी हर छपरा, दया छपरा मोटरसाइकिल से बैरिया से अपने गांव दया छपरा जा रहे थे। ट्रक और पिकअप-बलिया से बैरिया की तरफ आ रही थी। टेंगरही के निकट ट्रक से पास लेने के चक्कर में पिकअप ने मोटरसाइकिल को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक और पिकअप चालक भाग निकले। मनीष यादव का सिर पिकअप से पूरी तरह कुचल गया। संजय भी बुरी तरह से घायल हो गया था। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजय को सीएचसी सोनबरसा भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। ट्रक और पिकअप की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच-31 पर यातायात बाधित रहा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed