फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   picketing for other demands including old pension

पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर धरना

Thu, 25 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
picketing for other demands including old pension
विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरने का संबोधित कर्मचारी नेता अजय यादव।संवा? - फोटो : BALLIA
बलिया। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के (एस-4) के सदस्यों ने प्रदेश नेेतृत्व के आवाह्न पर पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को धरना दिया। एस-4 के संयोजक अजय यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई अस्तित्व की लड़ाई है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र तथा प्रदेश सरकार से मांग किया कि 60 वर्ष सेवा करने के बाद बुढापे का सहारा जो सरकार ने स्थगित कर दिया है उसे तत्काल बहाल किया जाए। अन्यथा विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा सरकार भुगतना पड़ेगा। कहा कि यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं किया जा सकता है तो जनप्रतिनिधि भी अपना पेंशन लेना बंद कर दे। रामनाथ पासवान ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के खिलाफ आवाज सभी कर्मचारी शिक्षक अधिकारी समय-समय पर बुलंद कर रहे है। कहा कि दैनिक एवं मानदेय कर्मचारियों जैसे रसोइया, आशा बहू, आंगनबाड़ी, होमगार्ड, पीआरडी, रोजगार सेवक, शिक्षामित्र तथा अन्य मनरेगा कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। धरना सभा को रफीउल्लाह, अजय सिंह, रंजना पांडेय, सिंपल चौरसिया, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, आनंद चौधरी, भरत सिंह, अनिल सिंह, शुभम सिंह, शशिभूषण दूबे, चंद्रशेखर यादव, अजय चौबे, सत्यदेव बालपूरी, नंदलाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed