फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Physicians accused of negligence in the death of Corona suspect

कोरोना संदिग्ध की मौत मामले में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

Thu, 07 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Physicians accused of negligence in the death of Corona suspect
बलिया। जिला अस्पताल में बुधवार को एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई थी। इस मामले में भाकपा (माले) के जिला कमेटी के सचिव लक्ष्मण यादव ने आरोप लगाया कि उभांव थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत चिकित्सकों की लापरवाही से हुई है। उनका ठीक ढंग से उपचार नहीं किया गया। वह सांस के मरीज थे। इसलिए उन्हें वेंटिलेटर की सुविधा मुहैया करानी चाहिए थी। लेकिन उपलब्ध नहीं कराया गया। अगर मरीज को वेंटिलेटर व अन्य उपचार की सुविधा मिली होती तो शायद मरीज की जान बच सकती थी। उन्होंने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया । इस बाबत जिला अस्पताल के सीएमएस डा. बीपी सिंह ने बताया कि मरीज के उपचार में लापरवाही नहीं बरती गई है। ईएमओ ने रात को करीब डेढ़ बजे मरीज का उपचार किया था। दूसरे दिन फिजीशियन को देखना था। लेकिन इसके पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। पूछताछ में लोगों ने बताया कि वह पहले से ही टीबी का मरीज था। इसके पहले भी इमरजेंसी में उसका उपचार किया गया था। उपचार के बाद उसे रेफर भी किया गया था। लेकिन वह उपचार न करा कर अपने गांव चला गया था। दोबारा किसी के काल पर उसे सीधे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed