फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   PHC will lock on to the deployment of doctors

डाक्टरों की तैनाती तक पीएचसी पर रहेगा ताला

Thu, 01 Sep 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Thu, 01 Sep 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
PHC will lock on to the deployment of doctors
पीएचसी सहतवार पर चिकित्सक की तैनाती न होने पर ताला जड़ते ग्रामीण
  क्षेत्र के कुसौरी कला गांव में गुरुवार के दिन  ग्रामीणों द्वारा ग्राम  प्रधान के नेतृत्व में पूवॅ सूचना के अनुसार पीएचसी के गेट में ताला जड़  दिया। ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधान संजीव सिंह मांग है कि जब तक स्वास्थ्य  विभाग द्वारा यहां चिकित्सक की तैनाती नहीं कर दी जाती है। तब तक यह ताला  नही खुलेगा।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान संजीव सिंह ने बताया कि सन 2011 में न्यू  पीएचसी बनी। विगत तीन वषोॅ से यहां कोई चिकित्सक की तैनाती नहीं है।  फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, एएनएम, एम्बुलेंस आदि नहीं है। पेयजल की समस्या  तथा बिल्डिंग की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त है। हमारे द्वारा एक वर्ष पहले  सीएमओ को पत्र लिखा गया था। पुन: छ: महीने पूर्व भी पत्र दिया गया। लेकिन  उनका ध्यान इस जनसमस्या की ओर नहीं गया। 22 अगस्त को भी जिलाधिकारी, पुलिस  अधीक्षक, सीएमओ, एसडीएम, बांसडीह आदि को रजिस्टर्ड पत्र भेजा गया लेकिन  परिणाम ढाका का तीन पात रहा। अब यह ताला चिकित्सक की तैनाती के पश्चात ही  खुलेगा। इस अवसर पर विनोद  सिंह, विनय शंकर सिंह, राम अवध यादव, वकील राम, गुलाम फरीद, संजीव पासवान,  सुगन चौहान, श्यामू, अमरजीत भंडारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed