फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Petrol and diesel prices should be reduced in the budget, income tax limit should be increased.

Ballia News: बजट में कम हो पेट्रोल-डीजल के दाम, आयकर सीमा बढ़े

Wed, 31 Jan 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel prices should be reduced in the budget, income tax limit should be increased.
बलिया। केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले बजट को लेकर किसानों ने भी उम्मीदें लगा रखी हैं। किसानों का कहना है कि खेती की लागत कम नहीं हो रही है। महंगाई बढ़ने की वजह से हर साल फसल की लागत में इजाफा हो जाता है। उर्वरकों में मिलने वाली सब्सिडी को भी किसानों ने बढ़ाने की जरूरत बताई है। इसके साथ ही किसानों ने खास तौर से पूर्वांचल के लिए हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का इंतजाम कराने की भी जरूरत बताई। इसकी बदौलत ही किसानों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

नौकरीपेशा लोगों की भी बजट से उम्मीद हैं। उनका कहना है कि सरकार बजट में पेंशन समेत आयकर सीमा में भी इजाफा करे। वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाने की जरूरत बताई गई।
विज्ञापन

फसल की लागत कम करने के लिए पेट्रोल-डीजल का दाम कम करने की जरूरत है। सरकार बजट में योजनाएं लागू करे, जिससे फसलों के नुकसान को कम किया जा सकें। -सच्चिदानंद राय,किसान,नरहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई में डीजल की वजह से काफी पैसा खत्म हो जाता है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल का दम कम किया जाए। सरकार को सिंचाई की सुविधा बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।-सुरेंद्र सिंह, किसान,दौलतपुर।
बजट में खास तौर से जानवरों से निपटने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए। इनके कारण किसानों को सर्दी, गर्मी, बरसात में खेत पर रहकर पूरी रात जागकर फसल को सुरक्षा करनी पड़ती है। -सुनील सिंह, किसान,चौरा।
उर्वरकों में मिलने वाली सब्सिडी को भी किसानों ने बढ़ाने की जरूरत है। ताकि खेती की लागत कम हो सके। महंगाई बढ़ने की वजह से हर साल फसल की लागत में इजाफा हो जाता है।-देवनाथ यादव, किसान,गंगहरा।
व्यापारियों के लिए बजट में विशेष इंतजाम किए जाने की जरूरत है। व्यापारियों को जितनी राहत मिलेगी। उतना ही देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा।-मंजय सिंह, जिलाध्यक्ष, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, बलिया।
सरकार को बजट में साठ साल की आयु पूरी कर चुके व्यापारियों के लिए भी पेंशन की व्यवस्था करनी चाहिए। दस लाख तक के इलाज को निशुल्क सुविधा भी दिया जाए।-प्रदीप वर्मा,प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल।
सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए खाद्य सामग्री के साथ गैस, पेट्रोल एवं डीजल के दाम में कटौती करनी चाहिए। आयकर सीमा में भी इजाफा किया जाना चाहिए। इससे लोगों को फायदा होगा। -डॉ. बदरे आलम, प्रवक्ता।
परास्नातक एवं रिसर्च स्कालर को सरकारी अनुदान देने के साथ ही अध्ययन में स्मार्ट कक्षाओं में उपयोग होने वाले उपकरणों पर विशेष छूट एवं अनुदान की व्यवस्था करने को भी जरूरत है। -अभिषेक आनंद सिन्हा, प्रवक्ता।
महिला सुरक्षा और कौशल विकास के लिए सरकार को बजट में नई योजना लेकर आनी चाहिए। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और अपना व्यापार शुरू कर सकें।-नीलम तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनऊपुर।
महिलाएं सबसे ज्यादा बचत योजनाओं पर भरोसा करती हैं। उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार को बचत योजनाओं में ब्याज दर बढ़ानी चाहिए। एलपीजी सिलिंडर के दाम कम हों।-स्नेहा पाण्डेय,गृहणी,नंदपुर।
पिछले कई सालों से लगातार महंगाई बढ़ रही है। दाल-चावल से लेकर हर चीज महंगी हो रही है। इस बजट में सरकार महंगाई से थोड़ी राहत दे।, गैस सिलिंडर के दाम में कमी करनी चाहिए।-रिचा देवी, गृहिणी, बभनौली।

रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। अंतरिम बजट में सरकार महंगाई को कम करने के लिए सिलिंडर पर सब्सिडी बढ़ाने समेत कोई योजना लेकर आए।-अनिता देवी, गृहिणी,गड़वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed