फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   PET exam will be held at 3 centers, 41552 candidates will be included

43 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा, 41552 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Mon, 23 Aug 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
PET exam will be held at 3 centers, 41552 candidates will be included
बलिया। जनपद में आज दो पालियों में 43 केंद्रों पर उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2021) आयोजित होगी। दो पालियों में कुल 41552 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली प्रात: 10 से मध्यान्ह 12 के मध्य में 20776 व द्वितीय पाली (अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक) 20776 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा पर नजर रथने के लिए 20 सेक्टर और 43 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की गई है। डीआईओएस डॉ. ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में सर्जिकल मास्क के अलावा कलाई घड़ी, मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या लोहे की कोई भी वस्तु प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा किसी के पास मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी केवल बालपेन (डॉट पेन) का ही प्रयोग करेंगे। डीआईओएस ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को 04 अंकों के परीक्षा केंद्र कोड की जानकारी दी जाएगी व उसे परीक्षा कक्ष के ब्लैक बोर्ड पर भी अंकित किया जाएगा। उत्तर पुस्तिका में इसी 04 अंकों के परीक्षा केंद्र कोड को भरा जाए। इसके अलावा प्रवेश पत्र पर सेंटर का नाम और कोष्ठक में उसका कोड लिखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed