फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   pet dog died during fight with cobra snake to save malik in ballia up

कुत्ते की वफादारी: मालिक को बचाने के लिए कोबरे से भिड़ा, जान देकर की परिवार की रक्षा

Thu, 03 Jun 2021 07:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Jun 2021 07:46 PM IST
सार

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नसरतपुर गांव से यह मामला सामने आया है। पालतू कुत्ते ने अपनी जान देकर मालिक की रक्षा की। वहीं, कोबरा भी मर गया। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन
pet dog died during fight with cobra snake to save malik in ballia up
कोबरा से भिड़ा कुत्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अक्सर लोगों के मुंह से सुना जाता है कि आदमी से ज्यादा जानवर वफादार होते हैं। ऐसा ही कुछ बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नसरतपुर निवासी चंदन पांडेय के घर देखने को मिला। जहां घर में घुसे कोबरा (सांप) से घरवालों को बचाने के लिए पालतू कुत्ता जान की बाजी लगाकर भिड़ गया और अपनी जान गंवाकर घरवालों की हिफाजत की। इस घटना को अपने आंखों से देखने वाले याद कर सिहर उठते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चंदन पांडेय के घर बुधवार की रात एक गेहूंवन सांप (कोबरा) अचानक घर में घुस गया। इसी बीच सर्प पर घर के पालतू कुत्ते मरिया की नजर पड़ गई। वह न केवल अपनी वफादारी निभाते हुए जी जान से लड़ा, बल्कि कोबरा को मौत के घाट उतार डाला। हालांकि इस लड़ाई के दौरान कोबरा ने कुत्ते को भी डस लिया। जिसे बचाने के लिए परिजन उसे स्थानीय पशु अस्पताल ले आए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उसने जिस प्रकार अपनी वफादारी का परिचय दिया, वह रौंगटे खड़े कर देने वाला था। सभी के मुंह से बस यही निकल पड़ा कि वास्तव में इंसान से ज्यादा वफादार जानवर होते हैं। कुत्ते की मौत से परिजन भी काफी गमगीन हैं। उन्होंने उसका अच्छे तरीके से अंतिम संस्कार किया। यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed