{"_id":"6ae77c0b451083f6740cf1da","slug":"persons-with-disabilities-received-tricycles-at-a-legal-aid-camp-ballia-news-c-190-1-bal1001-176333-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विधिक सहायता शिविर में दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विधिक सहायता शिविर में दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारं
बलिया। कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में रविवार को आयोजित मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने किया। शिविर का उद्देश्य समाज के कमजोर, असहाय एवं वंचित वर्गों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना रहा।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए 30 स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को विधिक अधिकारों, निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण तथा महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन
शिविर में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी डॉ. ईराज राजा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विभागीय स्टॉलों पर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य आमजन को न्याय के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुलभ, निशुल्क एवं त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन ने किया। इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम पुनीत कुमार गुप्ता, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो प्रथमकांत, अपर प्रधान न्यायाधीश कमलापति, अपर जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार गंगवार, सैफ अहमद, रामकृपाल, हरीश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेश पांडेय, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) गार्गी शर्मा आदि रहे।
इन विभागों ने लगाए स्टॉल
शिविर में राजस्व, श्रम, पंचायती राज, विकास, आवास एवं नगर विकास, डूडा, सूचना, आपदा प्रबंधन, आईटीआई, पुलिस, कृषि, बैंक ऋण सहायता, युवा कल्याण, वन, विद्युत वितरण, खनन, नगर पालिका, समाज कल्याण, कौशल विकास, जल शक्ति, परिवहन, जिला प्रोबेशन, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, शिक्षा, पशुपालन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण तथा खाद्य एवं रसद विभाग सहित 30 विभागों ने स्टॉल लगाए।