फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People saved the married woman who jumped into the Ganges river with her daughter

पुत्री संग गंगा नदी में छलांग लगाई विवाहिता को लोगों ने बचाया

Sun, 30 May 2021 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
People saved the married woman who jumped into the Ganges river with her daughter
दुबहर (बलिया)। थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर मिश्रा सेतु से एक विवाहिता ने अपनी तीन वर्षीय पुत्री के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। शोर सुनकर के आसपास के लोग एवं पुल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मल्लाहों की सहायता से नदी में डूब रही महिला व उसकी पुत्री को बाहर निकाला। पुलिस महिला व उसकी पुत्री को दुबहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक इलाज कराने के बाद थाने ले आई। सहतवार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक की बेबी शर्मा (25) पत्नी परमात्मा शर्मा घर के विवाद के कारण अपनी तीन वर्षीय पुत्री को लेकर सहतवार से जनेश्वर मिश्रा सेतु पुल पर रविवार की दोपहर पहुंची और गंगा नदी में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख आसपास के लोग व पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मल्लाहों के सहयोग से नदी से दोनों को बाहर निकाला। उसका प्राथमिक उपचार कराकर पुलिस थाने ले आई। तत्पश्चात उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर तत्काल घटनास्थल के तरफ पर दुबहर थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed