{"_id":"674c9acbb1d641e9cd0eeba4","slug":"people-remained-gathered-in-the-fair-from-morning-till-evening-ballia-news-c-190-1-bal1002-127915-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सुबह से शाम तक मेले में जमे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सुबह से शाम तक मेले में जमे रहे लोग
विज्ञापन
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले का मीना बाजार मेला रविवार को शबाब पर रहा। परिवार संग पहुंचे लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। साथ ही सामान की खरीदारी की। इससे पूरे दिन मेले में चहल-पहल रही। छुट्टी का दिन होने के कारण दुकानें भी सुबह 9 बजे तक सज गई थीं। अमूमन मेले की दुकानें दिन के दस बजे ही खुलती हैं। भीड़ को लेकर पुलिस भी सतर्क दिखी।
सुबह से ही मेले में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बस, ट्रेन समेत अन्य साधनों से मुख्यालय पहुंच गए। इसके बाद ई-रिक्शा व पैदल ही मेले की तरफ निकल पड़े। मेले में सुबह से देर शाम तक उमड़ी भीड़ एक छोर से दूसरे छोर तक टहलती रही। आलम यह था कि झूला व मौत के कुएं का हर शो हाउसफुल रहा। जलेबी, छोला व अन्य सामान की दुकानों पर हर वक्त भीड़ रही। महिलाओं ने शृंगार व घरेलू सामान की खरीदारी की। मेला प्रभारी अमरजीत यादव दल बल के साथ मेला क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। शाम होते ही शहर के लोग मेले का आनंद लेने के लिए परिवार संग निकल पड़े। युवक-युवतियों संग नई नवेली दुल्हन और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ब्रेक डांस, टोरा-टोरा और नाव आदि पर चढ़कर आनंद लिया।
गर्म कपड़े ही हुई अधिक बिक्री
मेले में लोगों ने ठंड से बचाव के सामान की ज्यादा खरीदारी की। गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों ने शाॅल, कंबल, चादर आदि की खरीदारी की। महिलाओं ने गृहस्थी के सामान में रुचि दिखाई। खादी की दुकानों पर भी भीड़ दिखी। लोगों को सदरी काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
युवाओं में सेल्फी लेने की रही होड़
नगर पालिका परिषद की तरफ से मेले में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। युवा वर्ग व नव विवाहित जोड़ों को सेल्फी प्वाइंट खूब भा रहा है। लोग परिवार संग अपने मोबाइल में तस्वीरे कैद कर रहे थे।
पौधे की हुई खूब बिक्री
ददरी के मीना बाजार में पौधशालाओं में एक से बढ़कर एक पौधे आए हैं। पौधों की खूब बिक्री हुई। पौधशालाओं में लोग देखने के साथ ही पौधे की खरीदारी कर रहे थे। कुछ किसान बड़े पैमाने पर इसकी खरीदारी करते हैं।