{"_id":"5e0643218ebc3e87a511a6cb","slug":"people-of-every-class-will-remain-in-the-integration-committee-ballia-news-vns5020337108","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता एखण्डता पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता एखण्डता पर हुई चर्चा
विज्ञापन
जिला एकीकरण समिति की बैठक में जिपं अध्यक्ष सुधीर पासवान, डीएम श्रीहरि प्रताप शाही व अन्य।
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति की बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई। इसमें वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता अखंडता बनाए रखने की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने कहा कि आपसी प्रेम सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से गठित इस समिति में हर सामाजिक क्षेत्र से कुछ प्रमुख लोगों को रखा जाए। एकीकरण के संबंध में जरूरी सुझाव लिए जाएं। उन्होंने आपसी प्रेम बनाए रखने का संदेश देते हुए वहां मौजूद सभी सदस्यों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि एकीकरण का भाव बनाए रखने के दृष्टिगत यह अति महत्वपूर्ण बैठक है। हर राष्ट्रीय पर्व से पहले यह बैठक होनी चाहिए। शांति व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिहाज से इस समिति का हमेशा सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समिति के सचिव सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने आश्वस्त किया कि इस एकीकरण समिति में हर वर्ग और सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को शामिल करते हुए नियमित बैठक होगी। डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने नर्सरी शिक्षा से ही एकता का भाव बच्चों में विकसित करने की जरूरत पर बल दिया। बैठक में एसीएमओ डॉ केडी प्रसाद, डॉ रीना सिंह, एडीपीआरओ अविनाश कुमार, विनय कुमार, साहित्यकार फतेहचंद गुप्त, जेपी दूबे मौजूद थे।