फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People going to destination by foot, bicycle and horse carriage

कोई पैदल, कोई साइकिल से तो कोई घोड़ा गाड़ी लेकर निकला गांव जाने को

Sun, 10 May 2020 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
People going to destination by foot, bicycle and horse carriage
ईंट भट्ठों पर दरभंगा में काम करने वाले श्रमिक लाकडाउन के चलते पुन: घोड़ा गाड़ी से वापस इलाहाबाद क? - फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। लॉकडाउन के बाद से श्रमिकों का पलायन लगातार जारी है। रविवार को भी साइकिल, पैदल व घोड़ा गाड़ी आदि से 71 मजदूर अपने-अपने गंतव्य को जाते मिले।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग पर वाराणसी से पैदल चलकर नेपाल देश के सरलाई जनपद के 23 श्रमिक जिन्न बाबा स्थान पर आराम कर रहे थे। श्रमिकों में दिनेश कुमार गुप्ता, प्रेम नारायण चौधरी, सुमन तामान, मनजीत तामान, सिंड तामान, अनिल चौधरी, किसुन देव चौधरी आदि ने बताया कि हम लोगों को अब वाराणसी में मकान का किराया देने के लिए रुपये नहीं बचे थे। मकान मालिक बार बार किराया मांग रहे थे। लॉकडाउन के चलते सारा काम-धंधा बंद था। जिसके चलते सात मई को पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। बीच रास्ते मे एक व्यक्ति ने खाना खिलाया था। यहां पहुंचने पर चांददीयर के ग्राम प्रधान ने हम लोगों को बिस्किट, चूरा, गुड़ खिलाते हुए रास्ते के लिए भी दिया। एक तरफ सरकार कह रही है कि भोजन की कमी नहीं होने दी जाएगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा। यदि गांव के लोग राहगीरों की मदद न करें तो कोरोना से मरे या न मरे लेकिन भूख से ही लोग मर जाएंगे। उधर, सीतामढ़ी में ईंट भट्ठों पर काम करने वाले 29 श्रमिक अपने घोड़ा गाड़ी से आजमगढ़ के लिए चले जो रविवार को बलराम सिंह के डेरा पर चौथे दिन पहुंचे तो वहीं साइकिल से चलाकर रक्सौल बिहार से शाहगंज को जा रहे 19 श्रमिक एक पेट्रोल पंप के पास रविवार को आराम करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed