{"_id":"68d03cff6bb085cc190a382a","slug":"people-bid-farewell-to-their-ancestors-by-taking-a-dip-in-the-ganges-ballia-news-c-190-1-bal1002-148704-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गंगा में डुबकी लगाकर लोगों ने पितरों को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गंगा में डुबकी लगाकर लोगों ने पितरों को दी विदाई
विज्ञापन
नरही क्षेत्र के बड़का खेत पलिया खास गांव में पितृ विजर्सन के दौरान पिंडदान करते लोग।संवाद
बलिया। पितृ विसर्जन अमावस्या पर रविवार को गंगा नदी के घाटों पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर स्नान-ध्यान, पूजा-पाठ किया। घाटों पर ही दान-पुण्य करके अपने पितरों को विदाई दी। इसको लेकर गंगा घाटों पर काफी चहल-पहल रही।
सुबह से ही लोग बाल आदि बनवाने के बाद सीधे गंगा तट महावीर घाट, पचरुखिया घाट, उजियारघाट, कोरंटाडीह, मझौवां, सतीघाट आदि तटों पर पहुंच गए। वहां पर ब्राह्मणों की मौजूदगी में स्नान ध्यान करने के बाद खोवा, जौ के आटे का पिंड तैयार कर लोगों ने पितरों का तर्पण किया। इसके बाद घरों पर ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद दान किया। आचार्य पं. अखिलेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि अमावस्या पितृ विसर्जन के दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान कर अपने पितरों को तर्पण कर जलांजलि देते हैं। इसमें ऋषि तर्पण, देव तर्पण व पितृ तर्पण देकर लोग अपने पितरों को तृप्त कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। नदी घाटों पर सुबह भोर से ही पितृ विसर्जन के लिए स्नान ध्यान, पूजा पाठ के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
नरहीं : लोगों ने मुंडन करा कर अपने पितरों को तर्पण किया। कोटवा नारायणपुर में गंगा तट पर नागा घाट, उजियार घाट, भरौली, गोविन्दपुर, सोहांव, बड़का खेत, पलिया खास, कुल्हड़िया, गंगहरा, रैया खाड़ी, शाहपुर बभनौली, इच्छा चौबे का पूरा, कोट अजोरपुर, भिखारीपुर, मंझरिया के लोगों ने गंगा स्नान कर जल तर्पण किया। वहीं नरहीं गांव, बैरिया, दौलतपुर गांव के लोगों ने मगई नदी में स्नान कर अपने पितरों को विदाई दी।