फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Penalty charged to violators of lockdown

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से वसूला जुर्माना

Thu, 16 Jul 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Penalty charged to violators of lockdown
नगर में प्रतिबंध के बावजूद भी ई रिक्शा के संचालन के दौरान चालान करते यातायात पुलिसकर्मी। - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर का भ्रमण किया। इस दौरान मास्क न लगाने वालों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उल्लंघन करने वालों से 41 हजार और बृहस्पतिवार को 14 हजार सहित कुल 55 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार यादव ने अधिकारियों के साथ विशुनीपुर चौराहा, धर्मशाला रोड, कासिम बाजार, लोहपट्टी, गुजरी बाजार, विजय सिनेमा रोड, एलआईसी रोड, मालगोदाम रोड का भ्रमण किया। लोगों से अपील किया कि कोरोना वायरस से बचने का एकमात्र विकल्प सतर्कता और सावधानी है। चूंकि, अब शहर में कोरोना ने तेजी पांव पसारना शुरू कर दिया है, इसलिए अब विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से यह भी अपील किया कि ऐसा ना करें कि प्रशासन को सख्त रुख अख्तियार करना पड़े। लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना वसूली, चालान काटने व मुकदमा मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई होगी। इसलिए हर कोई मास्क लगाए, सोशल डिस्टेंस का पालन करे और इन कार्रवाई से बचा रहे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, सीओ सिटी अरुण सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed