फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pay in two days: CMO

दो दिन के अंदर वेतन भुगतान का सीएमओ ने दिया आदेश

Sun, 24 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Pay in two days: CMO
बलिया। स्वास्थ्य विभाग के करीब एक हजार कर्मियों के अप्रैल माह से रुके वेतन भुगतान को सीएमओ डा. प्रीतम कुमार मिश्र ने दो दिनों के अंदर करने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने इस आशय का पत्र भी संबंधितों को निर्गत कर दिया। उन्होंने कोविड-19 ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों को अप्रैल माह के वेतन भुगतान के साथ बीमा करने का निर्देश दिया है, जिससे कर्मचारी संगठनों में हर्ष है। अमर उजाला ने 22 मई के अंक में एक हजार स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन भुगतान बाधित की खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

सीएमओ ने समस्त अपर व उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त अधीक्षक तथा प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूचना दो दिन के अन्दर उपलब्ध कराएं। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। हालांकि स्वास्थ्य कर्मियों को 50 लाख रुपये के बीमा से आच्छादित करने के लिए शासन ने 11 अप्रैल को ही निर्देश जारी किया था लेकिन सीएमओ कार्यालय के बाबूओं ने मामले को लटकाए रखा और लगभग दो माह तक स्वास्थ्य बीमा से आच्छादित नहीं किया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि 10 अप्रैल को सीएमओ ने पत्र जारी करते हुए उपमुख्य चिकित्साधिकारियों के आहरण-वितरण एवं स्थापना को स्थगित करते हुए पीएचसी और सीएचसी से संबद्ध करने का निर्देश दिया था। जबकि इस संबंध में कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के इस फरमान से डिप्टी सीएमओ कार्यालय से संबद्ध 66 न्यू पीएचसी पर तैनात करीब एक हजार स्वास्थ्यकर्मियों का अप्रैल माह से ही वेतन बाधित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed