फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Patients treated at 83 health centers

83 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई मरीजों का इलाज

Sun, 28 Nov 2021 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Patients treated at 83 health centers
बलिया। जिले के 83 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। मरीजों को आवश्यक दवा का वितरण किया गया। पिछले कुछ सप्ताह से लागातर जन आरोग्य मेले में लोगों की सहभागिता कम हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

सप्ताह में प्रत्येक रविवार को लगने वाला मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सीएचसी रेवती में लगा। विशेष रूप से वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के रोगियों की संख्या अधिक रही। वैसे ददरी मेले तथा लगन की व्यस्तता के वजह से मेला में रोगियों की संख्या कम रही। एलोपैथी विभाग में डा.राहुल कुमार ने कुल 32 रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर परामर्श दिया। डा.संदीप शर्मा फर्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय विनोद कुमार मिश्र, पतथल राम आदि ने दवाओं का वितरण किया। एक्सरे विभाग के टेक्नीशियन बृजपाल सिंह भी अपने विभाग की ओर से मौजूद रहे। एएनएम अर्चना तथा एलए अमित सिंह ने 10 लोगों को कोविड का टीका लगाया। आरोग्य मेला में पहुंचे 150 मरीजों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवां के प्रांगण में किया गया। ओपीडी में बैठे चिकित्सकों के परामर्श के बाद रोगियों को निशुल्क दवा वितरण हुआ। सर्दी के मौसम में होने वाले बीमारियों के विषय मे रोगियों को जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए गए।उक्त मौके पर डॉ. मनोज उपाध्याय, डॉ. अमित गौतम, रजनीश उपाध्याय, सुरेन्द्र कश्यप, फर्मासिस्ट निर्भय सिंह के अलावा आयुर्वेद के चिकित्सक मौजूद रहे। रसड़ा के सरायभारती में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed