फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Patients traveled 40 km to reach the district hospital

Ballia News: 40 किमी दूर से जिला अस्पताल पहुंचे मरीज, दो घंटे बाद ओपीडी में मिला इलाज

Wed, 29 Jul 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Patients traveled 40 km to reach the district hospital
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष संख्या तीन में खाली पड़ी चि​कित्सक की कुर्सी।संवाद
बलिया। जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। तमाम दावों के बावजूद जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक सुबह नौ बजे तक नहीं बैठ रहे हैं। मंगलवार को 30 से 40 किमी दूर से बेहतर इलाज कराने की आस में जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को निराशा हाथ लग रही है। अस्पताल परिसर के आवास में रहने वाले चिकित्सक भी नौ बजे के बाद ओपीडी में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को पड़ताल के दौरान सुबह 9.23 बजे तक पर्ची काउंटर पर 256 से अधिक मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका था। चिकित्सक के इंतजार में मरीज ओपीडी के बाहर बैठकर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

40 किमी दूर लालगंज शांति देवी पैर में दर्द से परेशानी होने पर आर्थो सर्जन से दिखाने आई थी। उन्होंने बताई कि सुबह आठ बजे तक आ गई थी, लेकिन नौ बजने के बाद भी कोई चिकित्सक नहीं बैठे हैं। वहीं, हाल बालरोग ओपीडी का रहा। सिर्फ डॉक्टर अनुराग सिंह, डॉक्टर दीपक गुप्ता, डॉक्टर रितेश सोनी, डॉ एसएन राय बैठे थे। आर्थो के तीन ओपीडी में कोई चिकित्सक नहीं था, आर्थो सर्जन डॉक्टर संतोष चौधरी छुट्टी पर हैं। आर्थो व सर्जन के इंतजार में बाहर कुर्सी पर करीब 25 से 30 मरीज इंतजार कर रहे थे। ओपीडी में समय से सिर्फ छह डॉक्टर मौजूद रहे, अन्य चिकित्सक ओपीडी में नहीं बैठे थे। इसके कारण शुगर वाले मरीज खाली पेट खून जांच कराने व रेबीज इंजेक्शन लगवाने वाले मरीज भटकते मिले।
विज्ञापन

नेत्र रोग ओपीडी के दोनों चिकित्सक की ओपीडी खाली रही। बाहर मरीज पर्ची लेकर मंडरा रहे थे। कई मरीज खेजुरी, पचखोरा, सोहांव, लक्ष्मणपुर, बड़ागांव, लालगंज, रानीगंज व कुछ तो गाजीपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी आए थे। 9.50 के बाद चिकित्सकों का ओपीडी में आना शुरू हो गया। दस बजे के बाद सभी चिकित्सक ओपीडी में बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छह बजे घर से बेहतर इलाज की आस में 40 किमी दूर से समय से इलाज कराने अस्पताल में पहुंच गई। लेकिन चिकित्सक समय से ओपीडी में न बैठने के कारण इंतजार कर रहे हैं। - शांति देवी , लालगंज, बैरिया।
पैर में परेशानी होने पर बेहतर इलाज की आस में मऊ सीमा के सटे नगरा से आगे से आया हूं। जिला अस्पताल इलाज के लिए सुबह में घर से निकला। सुबह साढ़े नौ बजने को है, अब तक कोई डॉक्टर नहीं बैठा है। - कमलेश कुमार, नगरा।

ओपीडी में सभी चिकित्सकों को समय से बैठकर मरीजों के इलाज का निर्देश दिया गया है। इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। वार्डों में भर्ती मरीज व इमरजेंसी के कारण कुछ चिकित्सक ओपीडी में बैठने में देर होती है। चिकित्सकों से विलंब से बैठने की जानकारी ली जाएगी। - डॉक्टर सुजीत यादव, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed