फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Patients reached the hospital from 45 km away, doctors came after 10 o'clock

Ballia News: 45 किमी दूर से अस्पताल पहुंचे मरीज, 10 बजे के बाद आए डाॅक्टर

Wed, 18 Dec 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Patients reached the hospital from 45 km away, doctors came after 10 o'clock
बलिया। जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत खराब है। अंदाज इसी से लगा सकते है कि जिला अस्पताल की ओपीडी का ताला सुबह नौ बजे तक बंद रहा, जबकि सुबह आठ बजे खुलना चाहिए। 45 किमी दूर से बेहतर इलाज कराने की आस में जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को निराशा हाथ लग रही है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर के आवास में रहने वाले चिकित्सक 10 बजे के बाद ओपीडी में पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की हालत का अंदाज इसी से लग सकता है। डीएम के लगातार कार्रवाई के बावजूद चिकित्सकों की लापरवाही जारी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में पड़ताल के दौरान सुबह 8.30 बजे तक पर्ची काउंटर पर 36 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका था। वहीं, सभी ओपीडी बंद रही। चिकित्सक के इंतजार में मरीज ओपीडी के बाहर बैठकर व खड़े होकर इंतजार करते रहे। मरीजों में कोई 45 किमी दूर बैरिया से तो कोई 20 किमी दूर पचखोरा से पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ तो गाजीपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों से आए थे। अधिकतर मरीज दूर के रहे। चिकित्सक समय से दो घंटे बाद ओपीडी में बैठे। सीएमएस खुद सुबह 9.10 बजे पहुंचे, 28 चिकित्सकों में सिर्फ एक डाॅक्टर विनोद कुमार समय से पहुंचकर सीएमएस कक्ष में बैठे मिले। शुगर खाली पेट खून जांच कराने व रेबिज इंजेक्शन लगवाने वाले मरीज भी भटकते मिले।

ठंडी के बावजूद सुबह घर से जल्दी जिला अस्पताल के लिए निकली की चिकित्सक देखने के बाद जांच समय से हो जाएगा। जब ओपीडी नौ बजे खुली और दस बजे तक डाॅक्टर नहीं पहुंचे तो आज जांच भी हो जाए तो मुश्किल है। -- मंजू मिश्रा, बैरिया।


इलाज के लिए सुबह में अस्पताल आया, यहां डाॅक्टर ही समय से नहीं बैठ रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा पिछले दिनों कार्रवाई के बावजूद इन पर कोई असर नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की हालत बेहद खराब है। -- मुन्ना शर्मा, सीताकुंड।


गाजीपुर के ढोडाडीह से बेहतर इलाज कराने के लिए परिवार के साथ आया हूं। पैर में दर्द हो रहा है। 9.30 बज गया अभी कोई डाॅक्टर नहीं पहुंचा, यह भी नहीं पता चल रहा कि कब तक आएंगे। - शौकत अली, ढोडाडीह।


चिकित्सक की सलाह पर वाराणसी से जांच कराने के बाद सुबह अस्पताल पहुंचा कि डाॅक्टर को रिर्पोट दिखा दूंगा। दस बजने को है, अब तक ओपीडी में डाॅक्टर नहीं आए, पता चला है कि अभी वह वार्ड का राउंड करने के बाद 11 बजे तक ओपीडी में मरीजों को देखेगें। -- भोला जी, चोगड़ा।


सुबह आठ बजे तक अस्पताल की व्यवस्था का निरीक्षण करने के एक घंटे बाद फिर से अस्पताल में आ गया था। अन्य चिकित्सक वार्डों में राउंड करने के बाद ओपीडी में बैठे होंगे। ओपीडी नौ बजे तक क्यों बंद रही इसकी जानकारी करता हूं। - डाॅक्टर सुजीत कुमार यादव, सीएमएसम जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed