फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Passengers suspected of infection stopped, left after investigation

संक्रमण के संदेह में यात्रियों को रोका, जांच के बाद छोड़ा

Fri, 05 Jun 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Passengers suspected of infection stopped, left after investigation
बलिया। पवन एक्सप्रेस से शुक्रवार को आए एक यात्री के कोरोना संक्रमित होने की आशंका में उसे जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इसके संपर्क में आए पांच अन्य यात्रियों को बैठाया गया। आरपीएफ के अनुसार जांच के बाद सभी यात्रियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मुंबई से आई गाड़ी संख्या 01061 के कोच नंबर 3 में सवार होकर शुक्रवार की सुबह आए दुबहर ब्लाक के सराय डुमरी निवासी 31 साल का युवक उतरा। युवक ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट रेलवे स्टेशन पर मौजूद चिकित्साकर्मियों को दिखाई तो सबके होश उड़ गये। चिकित्साकर्मियों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही टीम रेलवे स्टेशन पहुंच गयी और युवक को जांच के लिये एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गयी। जांच रिपोर्ट आने तक युवक के संपर्क में आए मऊ जिले के रतनपुरा ब्लाक के मुबारकपुर गांव के एक परिवार को सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया। युवक के संपर्क में आए पांच लोगों को प्लेटफार्म पर एक रूम में रखा गया। बताया जा रहा है कि एक युवक पहले कोरोना पाजिटिव रहा है जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छोड़ दिया गया था, लेकिन शक के आधार पर युवक को दुबारा जांच के लिए भेजा गया। उसके संपर्क में आए पांच यात्रियों को रोका गया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि सभी को जांच के उपरांत छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed