फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pani ki tanki ke liye patrak

टंकी के निर्माण के लिए एसडीएम को सौंपा पत्रक

Mon, 23 May 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 23 May 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
Pani ki tanki ke liye patrak
पानी टंकी का निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी तथा सदस्य।
ग्राम पंचायत दुर्जनपुर के पूर्व सैनिक संगठनों ने उपजिलाधिकारी बैरिया अरविंद कुमार को सोमवार को पत्रक सौंपा। इसके बाद तहसील प्रांगण में बैठक भी आयोजित की। पत्रक में शिकायत किया गया है कि ग्राम पंचायत दुर्जनपुर में बनने वाला पानी टंकी ग्राम पंचायत गंगापुर के सीमा पर बनाने का षडयंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन


जबकि पहले से ही गंगा पंचायत गंगापुर पानी टंकी मौजूद है। सैनिक संघ के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन परशुराम ओझा ने कहा कि ग्राम पंचायत दुर्जनपुर के आबादी करीब छह हजार है। दुर्जनपुर में पुरानी बस्ती और नई बस्ती के बीच पंचायत भवन स्थापित है।
विज्ञापन


पंचायत भवन के ठीक समीप ग्रामसभा की पर्याप्त जमीन भी उपलब्ध है। मंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुरानी बस्ती और नई बस्ती के  बीच में पानी टंकी के निर्माण होने से पूरे ग्राम पंचायत के लोगों को शुद्ध जल नसीब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अपने ग्राम पंचायत का पानी टंकी  ग्राम पंचायत के अंतिम छोर पर दूसरे ग्राम पंचायत के समीप बनाने से पूरे ग्राम पंचायत से शुद्ध पानी पीने से वंचित हो जाएंगे। पूर्व सैनिकों ने एसडीएम बैरिया को पत्रक सौंपा। पत्रक मिलते ही एसडीएम बैरिया ग्राम पंचायत दुर्जनपुर का निरीक्षण  किया।


निरीक्षण के दौरान एसडीएम अरविंद कुमार ने गांव के सैकड़ों लोगों को आश्वासन दिया कि पंचायत भवन के समीप ग्राम सभा की जो दस डिस्मिल का जमीन है। वो गांव के सेंटर पर है यहीं पानी टंकी का निर्माण कराना सभी के हित में होगा। पत्रक देने वालों में कन्हैया शर्मा, अजब नारायण सिंह, दयाशंकर गुप्ता, जगरोपन प्रसाद, वरमेश्वर तिवारी, परमात्मानंद तिवारी, देवेंद्र नाथ तिवारी, केशव प्रसाद शर्मा, परमहंस प्रसाद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed