फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pandit Deendayal Upadhyay remembered on his death anniversary

पुण्यतिथि पर याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय

Thu, 11 Feb 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal Upadhyay remembered on his death anniversary
रेवती के गायघाट में पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते भाजपा कार्यकर् - फोटो : BALLIA
रेवती। भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 54 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य के गायघाट आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा पं उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया इसके बाद गोष्ठी हुई। भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य कौशल सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक वैकल्पिक विचार धारा देने का काम किया। उनकी विचारधारा सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए थी और भारत को उसके गौरव पर पुन: स्थापित करने के लिए थी।
विज्ञापन

भाजयुमो जिला महामंत्री अर्जुन सिंह चौहान ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श हमें गरीबों की सेवा करने और उनके जीवन में सकारात्मक अंतर सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि हम सभी को उनके बताए गए सिद्धांतों पर चलते हुए समाजसेवा के लिए आगे आना चाहिए। मंडल उपाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल की एकात्मवाद का पालन केंद्र तथा प्रदेश सरकार अक्षरश: कर रही है। इस मौके पर अनिल सिंह, झाबर पांडेय, धनंजय सिंह, सुशील श्रीवास्तव, संजीत दुबे, बब्लू, संजय पाल, दिनेश गिरि, दिव्य प्रकाश चौबे, प्रमोद चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed