फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   panchyat chunav in ballia

बैरिया में ग्राम पंचायत सदस्य के 120 पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं

Sun, 11 Apr 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
panchyat chunav in ballia
बैरिया ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के 120 पदों के लिए कोई उम्मीदवार नहीं
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य पद को लेकर जारी है उदासीनता, कुल 422 पद हैं ब्लाक में
संवाद न्यूज एजेंसी
बैरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों की कई सीटें खाली रह सकती हैं। कारण कि इस पद की उम्मीदवारी को लेकर लोगों में उदासीनता है। बैरिया विकासखंड में अभी तक कुल 422 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के सापेक्ष अब तक महज 302 नामांकन पत्र ही बिके हैं। जबकि कई पदों पर एक से अधिक नामांकन पत्र भी बिके हैं। अगर एक-एक नामांकन पत्र भी मानें तो अभी तक 120 पदों के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं बिका है।
लोगों का कहना है कि पंचायत के संचालन में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत सदस्यों को अहमियत न दिए जाने के चलते लोग ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। पिछले कई दिनों से ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्रों की बिक्री में प्रधान के 30 पदों के लिए अब तक 466 नामांकन पत्र बिक चुके हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 73 पदों के लिए कुल 258 नामांकन पत्र बिका है। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 422 पदों के सापेक्ष अब तक 302 नामांकन पत्र ही बिके हैं। हालांकि अभी चार दिन और नामांकन पत्र बिकेंगे।
विज्ञापन

उधर, नामांकन कार्य के लिए एडीओ पंचायत अवधेश कुमार पांडेय की देखरेख में रविवार को कुल 16 काउंटरों के सामने बैरिकेडिंग का काम कराया गया। नामांकन कार्य 13 और 15 अप्रैल को, नामांकन पत्रों की जांच 16 अप्रैल को व वापसी तथा चुनाव चिह्न का आवंटन 18 अप्रैल को तथा मतदान 26 अप्रैल को और मतगणना दो मई को होनी है। ब्लॉक के अधिकारियों ने नामांकन से लेकर मतगणना तक की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीएम प्रशांत कुमार नायक ने सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्यों के सभी पदों के लिए नामांकन कराया जाएगा। इसके लिए, ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों को भी प्रेरित कर सदस्यों का नामांकन कराया जाएगा क्योंकि बिना ग्राम पंचायत सदस्यों के पंचायत का गठन हो ही नहीं सकता है। - अवधेश कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed