फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Panchayats spending more than Rs 50 lakh will be tightened.

Ballia News: 50 लाख से अधिक खर्च करने वाली पंचायतों पर कसेगा शिकंजा

Tue, 04 Nov 2025 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Panchayats spending more than Rs 50 lakh will be tightened.
बलिया। मनरेगा योजना के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट अब जांच के घेरे में आ गई है। विकास के नाम पर भारी-भरकम खर्च दिखाने वाली ग्राम पंचायतों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीडीओ ओजस्वी राज ने पहले ही जांच में खामियां मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने तक का निर्देश दिया है। इधर, डीसी मनरेगा ऋचा सिंह ने बताया कि रसड़ा, सोहांव, नगरा और नवानगर सहित अन्य ब्लॉकों की पंचायतों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने इन पंचायतों से सभी कार्यों का विवरण और साक्ष्य सहित रिपोर्ट मांगी है। डीसी मनरेगा ने संकेत दिए हैं कि विशेष टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन के दौरान मजदूरों से रैंडम पूछताछ की जाएगी ताकि किसी कार्य पर कितने दिन काम हुआ और कितना भुगतान किया गया, यह स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

साथ ही, प्रशासन ने उन शिकायतों को भी जांच के दायरे में लिया है, जिनमें ग्राम प्रधानों द्वारा परिवार के सदस्यों और करीबियों को मजदूरी भुगतान किए जाने का आरोप है। जांच में गड़बड़ी पाई गई, तो ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक और पंचायत सचिव पर विभागीय कार्रवाई होगी, रिकवरी और एफआईआर भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, कई पंचायतों ने कागजों पर करोड़ तक का खर्च दिखाया, लेकिन जमीन पर उतना कार्य नहीं हुआ है। कुछ पंचायतों ने एक ही कार्य को हर साल नए नाम से दर्शाकर धन निकासी की है। वहीं पशुधन भवन, मवेशी बाड़ा, पशु शेड, मुर्गी शेड और मिट्टी कार्यों में फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिले की करीब 20 प्रतिशत पंचायतें संदेह के घेरे में हैं, जिन्होंने एक ही काम को मामूली परिवर्तन के साथ दोहराकर भुगतान लिया है।

खर्च हुई एक करोड़ से ज्यादा की धनराशि
मनरेगा योजना के तहत गांवों में रोजगार सृजन और विकास कार्यों पर बड़ी धनराशि खर्च की जा रही है। सीयर ब्लॉक की कुछ ग्राम पंचायतों में पिछले वर्ष उल्लेखनीय राशि खर्च होने के बावजूद विकास की गति को लेकर ग्रामीणों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार तुर्तीपार पंचायत में बीते वित्त वर्ष के दौरान मनरेगा के तहत एक करोड़ से अधिक की राशि व्यय की गई। इस अवधि में 35752 मानव दिवस सृजित हुए और मजदूरी के रूप में 84.73 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इसी प्रकार, शाहपुर अफगा पंचायत में 6,669 मानव दिवसों के अनुरूप 15.80 लाख रुपये, जबकि रछौली पंचायत में 15,348 मानव दिवसों के सापेक्ष 36.37 लाख रुपये मजदूरी के रूप में खर्च किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed