फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Panchayat sitting in police station for love couple who returned home after two years people both will not live in village

बलिया: दो साल बाद घर लौटे प्रेमी युगल के लिए थाने में बैठी पंचायत, सुनाया फरमान- दोनों गांव में नहीं रहेंगे

Wed, 04 May 2022 06:12 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 04 May 2022 06:12 PM IST
सार

दो साल पहले फरार हुए प्रेमी युगल शादी कर गांव लौटे। जिसके बाद उनके परिवारों के बीच एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। मामले को लेकर थाने में पंचायत चली जिसमें फैला हुआ कि प्रेमी युगल गांव से बाहर रहेंगे। 

विज्ञापन
Panchayat sitting in police station for love couple who returned home after two years people both will not live in village
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बलिया जिले के एक गांव से बीते वर्ष एक युवक और युवती गांव छोड़कर भाग गए थे। दो साल बाद गांव लौटे तो युवती पक्ष के घरवालों ने विरोध जताया। इस पर बुधवार को युवक के पिता ने थाने में मामले की सूचना दी। दोनों पक्षों के परिजनों एवं प्रेमी प्रेमिका को थाना बुलाया गया। यहां घंटों पंचायत चली। इसमें निर्णय लिया गया कि दोनों गांव में नहीं रहेंगे। कहीं बाहर रहेंगे। इस पर दोनों पक्ष ने सहमति जताई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी-प्रेमिका करीब दो वर्ष पहले गांव से अचानक गायब हो गए और कोर्ट में शादी कर बीते दिन गांव वापस लौटे। प्रेमी जोड़े के गांव में आते ही प्रेमी-प्रेमिका के परिजनों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।  

विज्ञापन

गांव में लोग कर रहे तरह-तरह की बातें

मामला तूल पकड़ता देख युवक पक्ष के लोग थाने पहुंचे और फिर पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका समेत दोनों पक्षों को थाने बुलाया। जहां लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि गांव में उनके आने से लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। जिससे उनका गांव में रहना मुश्किल हो गया है। ऐसे में उनका यहां रहना हमारे लिए ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से बाहर रखने का प्रबंध युवक के पिता करेंगे

दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद प्रेमी जोड़े से पुलिस ने पूछा तो उन्होंने भी साथ रहने की प्रतिबद्धता दोहराई और सारी बातों को सुनने के बाद और घंटों चली पंचायत में यह फैसला हुआ कि फिलहाल यह जोड़ा गांव से बाहर कहीं और जाकर रहे। जिसकी व्यवस्था प्रेमी युवक के पिता द्वारा की जाएगी।

सभी की बातों में आम सहमति बनने के बाद युवक के परिजनों ने भी इस बात को लेकर सहमति बन गई। इसके बाद दोनों पक्ष थाने से चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आम सहमति बन गयी है। प्रेमी युगल के लिए उनके परिजनों द्वारा व्यवस्था करने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed