फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   panchayat chunav in ballia

प्रधान के लिए 1452 तो बीडीसी के 1262 पर्चें बिकें

Sat, 03 Apr 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav in ballia
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग लेने दुबहर ब्लाक परिसर में नामांकन पत्रों की खरीदारी के लिए कता? - फोटो : BALLIA
बलिया। जैसे-जैसे जिले में पंचायत चुनाव के नामांकन की तिथि करीब आ रही है। वैसे-वैसे नामांकन पत्रों की बिक्री का सिलसिला भी तेज होने लगा है। शनिवार को जिले के 17 ब्लाकों में प्रधान पद के लिए 1452, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 1262 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 513 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 157 नामॉकन पत्रों की बिक्री हुई, जिनमें 136 आरक्षित पदों के लिए और 21 अनारक्षित पदों के लिए पर्चे शामिल हैं। यह जानकारी अपर जिला पंचायत राज अधिकरी गुलाब सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगरा ब्लॉक में प्रधान के लिए 90, बीडीसी के लिए 90 और ग्राम पचायत सदस्य के लिए 33, रसड़ा में प्रधान के लिए 115, बीडीसी के 72, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 67, सीयर ब्लाक में प्रधान पद के 165, बीडीसी के 150, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 02, चिलकहर विकास खंड में प्रधान पद के 146, बीडीसी के 119 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 20 पर्चा बिका। इसके अलावा गडवार ब्लाक में प्रधान पद के लिए 109, बीडीसी के लिए 67,ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 25, सोहांव में प्रधान पद के 69, बीडीसी का 52, ग्राम पंचायत सदस्य का 16, हनुमानगंज में प्रधान पद के लिए 133, बीडीसी के 126, ग्राम पंचायत सदस्य के 34 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बेलहरी में प्रधान के लिए 42, बीडीसी के46, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 29, दुबहड़ में प्रधान के लिए 11, बीडीसी के लिए 86, ग्राम पंचायत के लिए 31,बैरिया में प्रधान पद के लिए 37, बीडीसी के लिए 28, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 17, मुरलीछपरा में प्रधान के लिए 41, बीडीसी के लिए 86, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 15, रेवती में प्रधान के लिए 43, बीडीसी के लिए 41, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 20, बांसडीह में प्रधान के लिए 113,बीडीसी के लिए 57, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 20, मनियर में प्रधान के लिए 47, बीडीसी के 43, ग्राम पंचायत सदस्य के 61, बेरुआरबारी में प्रधान के 24, बीडीसी के 41, ग्राम पंचायत सदस्य के 15, पंदह में प्रधान के लिए 57, बीडीसी के 69, गगाम पंचायत सदस्य के 70 और नवानगर ब्लाक में प्रधान पद के लिए 110, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 89 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 38 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बताया कि नामांकन पत्रों की सहजता से उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालयों में रिटर्निंग आफिसर की तैनाती करने के साथ ही सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की व्यापक तैनाती कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed