फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pakistan flag burnt, sloganeering

पाकिस्तान का झंडा जलाया, नारेबाजी

Sat, 09 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pakistan flag burnt, sloganeering
बलिया। विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसके बाद टीडी कालेज चौराहा पर पाकिस्तान का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। विहिप के जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे ने कहा कि विगत पांच दिनों के अंदर काश्मीर घाटी में सात हिंदुओं की जाति पूछकर हत्या की गई। यह घटना पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद का कृत्य है। कहा कि पूरे देश में आज सभी जिला केंद्रों पर एक साथ पुतला दहन किया गया। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने केंद्र सरकार से मांग की कि उक्त प्रकरण अति गंभीरता से लेते हुए क्रिया का प्रतिक्रिया जल्द दें। इस मौके पर सुनील यादव, लक्ष्मी पंडित, अर्जुन गुप्ता, अजय, जितेंद्र ठाकुर, राजू पटेल, सौमित्र पांडेय, सुनील सिंह, भानु तिवारी, अरुण, मोहित दूबे, राजेश गुप्ता, युवराज सिंह, रितेश चौबे, आनंद तिवारी, राजीव, अनिल वर्मा, सुमित उपाध्याय, मुक्तेश्वर कुंवर, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। रेवती : काश्मीर में हिंदुओं की हत्या के विरोध में शनिवार को स्थानीय बस स्टैंड पर बजरंग दल तथा विहिप के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और तालिबान के विरोध में नारेबाजी के बीच पाकिस्तान का झंडा जलाया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पहली बार अफगानिस्तान में तालिबानी शासन हो जाने से कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। 1990 के दशक में काश्मीर में जैसे हिंदुओं की हत्याएं होती थीं, वैसे ही अफगानिस्तान में तालिबान शासन होने के बाद पाकिस्तान की शह पर काश्मीर में हिंदुओं की हत्याएं शुरू हो गई हैं। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। संबंधित पत्रक थाना प्रभारी अमित सिंह को सौंपा। इस मौके पर मुकेश पांडेय, संजीव दुबे, रूपेश पांडेय, सुशील श्रीवास्ताव, आकाश साहनी, गिरीश तिवारी, संतोष पांडेय, महेश शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed