फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Oxygen and water supplies have been disrupted, with patients and health workers starving for water for 36 hours.

Ballia News: ऑक्सीजन और पानी की आपूर्ति ठप, 36 घंटे से पानी के लिए तरस रहे मरीज, स्वास्थ्यकर्मी

Tue, 23 Sep 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Oxygen and water supplies have been disrupted, with patients and health workers starving for water for 36 hours.
जिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति ठप होने से पेयजल व्यवस्था बा​धित होने पर टैंकर से पानी भरता तीम
बलिया। जिला अस्पताल में सोमवार को भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। जनरेटर से इमरजेंसी व्यवस्था चलाई गई। ऑक्सीजन प्लांट बंद होने से गंभीर मरीजों को कंसंट्रेटर मशीन से ऑक्सीजन दी गई। ट्यूबवेल बंद होने से पानी की आपूर्ति 36 घंटे से ठप है। वार्डों में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार व स्वास्थ्यकर्मी बेहाल हो गए। दोपहर बाद नगर पालिका द्वारा पानी का टैंकर उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नए परिसर स्थित सब स्टेशन से पुराने अस्पताल परिसर व सीएमओ कार्यालय को बिजली सप्लाई अंदर ग्राउंड केबल से जाती है। एक माह पूर्व फाल्ट आने से कई दिनों से गर्मी में मरीज व चिकित्सक परेशान रहे। मैकेनिक किसी तरह केबल को मरम्मत किया और नई केबल लगाने का सुझाव दिया अन्यथा चेतावनी दी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही के कारण समय रहते अंदर ग्राउंड केबल नहीं बदलवाया। रविवार की सुबह में केबल में फाल्ट आने से इमरजेंसी, मेडिकल वार्ड, बर्न वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, ट्रामा सेंटर, ओपीडी, सीएमओ कार्यालय व कोल्ड चेन की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उमस भरी गर्मी में इमरजेंसी व ओपीडी वार्ड में भर्ती गर्मी से बेहाल हो गए। अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर से बिजली सप्लाई चालू जिससे गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन ऑक्सीजन प्लांट व पानी सप्लाई का ट्यूबवेल बंद बंद रह।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट बंद होने से सिलेंडर से वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई, लेकिन सिलेंडर पांच घंटे बाद ऑक्सीजन खत्म होेने के बाद पांच कंसंट्रेटर मशीन से गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन दी गई। इमरजेंसी, मेडिकल वाॅर्ड में भर्ती 32 मरीज भर्ती रहे।

अस्पताल व स्वास्थ्यकर्मी के आवासों में पानी की सप्लाई नहीं होने से चिकित्सक व कर्मचारी के परिवार वाले जान पहचान वालों के घर चले गए। अस्पताल प्रशासन ने पानी की समस्या को देखते हुए पानी का टैंकर मंगाया।

जिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति ठप होने से पेयजल व्यवस्था बाधित होने पर टैंकर से पानी भरता तीम

जिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति ठप होने से पेयजल व्यवस्था बाधित होने पर टैंकर से पानी भरता तीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed