फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Owaisi should decide whether he will go to Parliament or not: Upendra Tiwari

ओवैसी तय करें कि वह संसद में जाएंगे की नहीं : उपेंद्र तिवारी

Mon, 27 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Owaisi should decide whether he will go to Parliament or not: Upendra Tiwari
बलिया। फेफना विधानसभा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने बीते दिनों ओवैसी द्वारा दिए गए बयान का पलटवार करते हुए कहा कि ओवैसी कभी ठीक भी बयान देते हैं, विवादित बयान के अलावा। वो तय करेंगे कि मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री कौन बनेगा। ओवैसी पहले तय करें कि वो संसद भवन में जाएंगे कि नहीं।
विज्ञापन

उपेंद्र तिवारी ने कांग्रेस व सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आज उत्तर प्रदेश के अंदर कानून का राज स्थापित हो गया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार। आज गुंडाराज का खात्मा होते नजर आ रहा है। एक से एक माफिया अपनी जमानत करा कर के जेल में बंद पड़े हुए हैं। उनके घर और अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है और नीलामी हो रही है। यह सब मोदी-योगी की ही सरकार में संभव है। जिन लोगों ने रामभक्तों के ऊपर गोली चलाने का काम किया था, राम मंदिर में ताला लगवाने का काम किया था, आज वह लोग भी राम मंदिर का दर्शन करने जा रहे हैं। यह निश्चित रूप से हिंदुस्तान और दुनिया के करोड़ों लोगों के आस्था के प्रतीक है। कम से कम आज राम के चरणों में तो नतमस्तक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed