{"_id":"68888d6257542f668d06a293","slug":"outrage-against-mla-who-made-objectionable-statement-on-kanwar-yatra-2025-in-ballia-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कांवड़ यात्रा पर आपत्तिजनक बयान देने वाले विधायक के खिलाफ आक्रोश, ग्रामीणों ने किया पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कांवड़ यात्रा पर आपत्तिजनक बयान देने वाले विधायक के खिलाफ आक्रोश, ग्रामीणों ने किया पुतला दहन
Tue, 29 Jul 2025 02:29 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:29 PM IST
सार
बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में विधायक द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए बयान को लेकर लोगों में आक्रोश है। इसका विरोध करते हुए युवकों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुतला दहन करने जाते युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते दिनों बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी द्वारा कांवड़ यात्रियों को 'अनपढ़ गवार और अंधविश्वासी' कहे जाने के बयान को लेकर भारी विरोध जारी है।
विज्ञापन
मंगलवार को विधायक के पैतृक गांव सिवान कला में आक्रोशित ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और विधायक का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विधायक का यह बयान आस्था पर सीधा प्रहार है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में दीपेंद्र राजभर, मुकेश वर्मा, शैलेंद्र, कृष्ण, बिस्वजीत, अभिषेक, अर्जुन, मोहित राजभर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने मांग की कि विधायक को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन ग्रामीणों में गहरा रोष देखने को मिला।
विज्ञापन