{"_id":"773a452c910ab5f491f5088165152bf5","slug":"oppose-the-price-rise-of-petro-commodities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रो पदार्थ मूल्य वृद्धि से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रो पदार्थ मूल्य वृद्धि से नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि किए जाने से नाराज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के रेवती बस स्टैंड पर केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पेट्रोल और डीजल का मूल्य कम करने की मांग की।
केंद्र सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि किए जाने से नाराज समाजवादी कार्यकर्ताओं ने युवा नेता अमित कुमार दूबे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार अच्छे दिन आने की सपना दिखा रही थी। चुनाव के दौरान किए गए सभी वादे केवल छलावा साबित हो रहे हैं।
केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियाेें से देश की जनता अब ऊब चुकी है। भूमि अधिग्रहण बिल का भी देश में चारों तरफ विरोध किया जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार ने अब पेट्रो पदार्थ की कीमतों में लगातार वृद्धि करके अच्छे दिनों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
समाजवादी नेता ने कहा कि केंद्र सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है। झूठे वादों पर टिकी केंद्र सरकार से लोग ऊब चुके हैं। इस मौके पर वेदप्रकाश, अभिषेक दूबे, अक्षय, राविन पांडेय, अंशू, मयंक, मु. दानिश, अर्जुन, हर्षित दूबे, विट्टू सिंह, प्रदीप, निखिल, प्रशांत सिंह आदि रहे।