फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Opportunity to apply for adding name in voter list till 22 September

Ballia News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 22 सितंबर तक आवेदन का मौका

Tue, 29 Jul 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to apply for adding name in voter list till 22 September
पंदह। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 में मतदाता सूची संशोधन के संबंध में सोमवार को नवानगर ब्लॉक परिसर में बैठक आयोजित की गई। एसडीएम ने बताया कि नए मतदाता नाम जोड़वाने के लिए 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मतदाता सूची संशोधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, संशोधन करने, मृत और स्थाई रूप से बाहर रहने वाले ऐसे मतदाताओं की पहचान कर सूची से हटाने का निर्देश दिया जो किसी अन्य जिला या प्रांत की मतदाता सूची में सूचीबद्ध हैं। एसडीएम ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जुड़ जाए। जिससे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। 19 अगस्त से बीएलओ घर-घर जाकर नए नाम जोड़ने, हटाने, संशोधित करने संबंधित आवेदन लेंगे। 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरा कर करने वाले मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed