फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Operation of Kishanganj-Ajmer Express will start from 23

23 से शुरू होगा किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस का संचालन

Mon, 12 Jul 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Operation of Kishanganj-Ajmer Express will start from 23
बलिया। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए किशनगंज-अजमेर-किशनगंज (05715/05716) त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन शुरू करने की घोषणा की गई है। यह किशनगंज से 23 जुलाई और अजमेर से 26 जुलाई से अगली सूचना तक चलाई जाएगी। ये विशेष गाड़ी किशनगंज-अजमेर-किशनगंज गाड़ी के मार्ग और समय पर चलेगी। सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

किशनगंज-अजमेर (05715) विशेष गाड़ी 23 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को किशनगंज से सुबह छह बजे, छपरा से 17.15 बजे, बलिया से 18.40 बजे, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, दिल्ली होते हुए अजमेर रात 9.40 बजे पहुंचेगी। वहीं, वापसी में अजमेर-किशनगंज (05716) विशेष गाड़ी 26 जुलाई से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को अजमेर से 12 बजे, दिल्ली से रात 8.35 बजे, आजमगढ़ से सुबह 11.15 बजे, छूटकर बलिया दोपहर 1.45 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित प्रथम सह तृतीय श्रेणी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो तथा जीएसएलआर/जीएसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed