फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Operation of all closed trains passing through Mau from March 30

Ballia News: मऊ से होकर गुजरने वाली सभी बंद ट्रेनों का 30 मार्च से संचालन

Mon, 27 Mar 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Operation of all closed trains passing through Mau from March 30
बलिया। इंदरा स्टेशन पर दोहरीकरण व अन्य कार्यों को लेकर बलिया-मऊ व बेल्थरारोड-मऊ रूट की ट्रेनों का संचालन बंद है। यात्रियों को वाराणसी या भटनी जाकर ट्रेन पकड़ अपने गंतव्य को रवाना होना पड़ रहा हैं। सीआरएस के निरीक्षण के बाद 30 मार्च से इस रूट पर बंद ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति होने लगेगा। यात्रियों को सहूलियत मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

इंदारा जंक्शन पर दोहरीकरण व निर्माण कार्य को लेकर 11 मार्च से बलिया रूट की तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेन निरस्त और 8 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट व बिल्थरारोड़ रूट की तीन जोड़ी पैसेंजर निरस्त व लंबी दूरी की एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट रहा। यात्रियों की परेशानी रही। बलिया से होकर गुजरने वाली 15049 पूर्वाचल एक्सप्रेस, 19166 साबरमती एक्सप्रेस छपरा से होकर बाराबंकी के रास्ते चल रही हैं। 01026 दादर सेन्ट्रल स्पेशल फेफना औडिहार के रास्ते चल रही है।
विज्ञापन

15111 वाराणसी इंटर सीटी, 05171 शाहगंज पैसेंजर सहित तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेने निरस्त हैं। वही बेल्थरोड़ स्टेशन से होकर गुजरने वाली 05147 वाराणसी पैसेंजर स्पेशल, 15129 वाराणसी इंटरसिटी, 01747 वाराणसी स्पेशल, 15103 बनारस इंटरसिटी, 05443 मऊ पैसेंजर निरस्त है। लंबी दूरी की 15018 काशी एक्सप्रेस गोरखपुर होते हुए प्रयागराज के रास्ते चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15008 कृषक एक्सप्रेस गोरखपुर से वाराणसी के बीच निरस्त है। 15050 पूर्वाचल एक्प्रेस भटनी व छपरा और 14005 लिक्ष्वी एक्सप्रेस छपरा व औड़िहार व 18202 नौतनवा एक्सप्रेस से डायवर्ट चल रही है। वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रा से पूर्व ट्रेन का लोकेशन की जानकारी कर यात्रा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed