फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only those who promote family are talking about morality in politics: Surendra Singh

राजनीति में सिर्फ परिवार को बढ़ावा देने वाले कर रहे नैतिकता की बात : सुरेंद्र सिंह

Wed, 16 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Only those who promote family are talking about morality in politics: Surendra Singh
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसके जीवन में परिवार ही सब कुछ है वह भी भाजपा पर टिप्पणी कर रहा है। अगर भारतीय जनता पार्टी नहीं होती तो ओमप्रकाश राजभर राजनीति का विद्यार्थी ही बने रहते, विधायक व मंत्री कभी नहीं बनते। जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं हो और प्रदेश अध्यक्ष उसका बेटा हो कोषाध्यक्ष उसकी पत्नी हो वह भी भाजपा की बात कर रहा है और नैतिकता की बात कर रहा है। विधायक सिंह ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व ओमप्रकाश राजभर द्वारा गठबंधन करने के प्रयास पर कहा कि जिस नाव का खेवनहार ही अयोग्य हो तो वह नाव नदी में डूब जाएगी फिर गठबंधन का क्या बेड़ा पार लगेगा।
विज्ञापन

राहुल गांधी अगर राजीव गांधी के बेटे नहीं होते, अखिलेश यादव अगर मुलायम सिंह यादव के बेटे नहीं होते तो पार्टी चलाना तो दूर ड्राइविंग भी नहीं कर पाते। पुन: ओमप्रकाश राजभर आपकी पार्टी में आ जाएं तो ऐसे में उनका जवाब था कि अगर वह प्रायश्चित करके पार्टी में आते हैं तो उस पर विचार किया जाएगा। कहा कांग्रेस व सपा विरासती पार्टी हैं। राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन पर घोटाला होने और दान में मिले पैसे का हिसाब सपा व कांग्रेस द्वारा मांगने पर विधायक ने कहा कि जो लोग राम के नाम पर एक रुपया भी चंदा नहीं दिए है, उनको ट्रस्ट से या विश्व हिंदू परिषद से हिसाब मांगने का कोई अधिकार नहीं है। पहले ये लोग अपने पिता से हिसाब तो मांगे। जो लोग श्रीराम मंदिर निर्माण का जीवन भर विरोध किए हैं, उनको भाजपा, संघ, विहिप या ट्रस्ट से हिसाब मांगने का कोई हक ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed