फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only the SP can vigorously fight the battle for the development of the poor: Rajesh

सपा ही मजबूती से लड़ सकती है गरीबों के विकास की लड़ाई : राजेश

Wed, 16 Sep 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Only the SP can vigorously fight the battle for the development of the poor: Rajesh
बेल्थरारोड विधानसभा के ककरी गांव में आयोजित पीडीए चौपाल को संबो​धित करते सपा के राष्ट्रीय सचिव
विशुनपुरा। बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के ककरी गांव में मंगलवार को कुशवाहा समाज की ओर से पीडीए जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार के लेनिन के नाम से प्रसिद्ध बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा नए-नए तरीके अपनाकर सत्ता हासिल करने का प्रयास करती है लेकिन चुनाव जीतने के बाद किए गए वादों को भूल जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है और गरीबों के लिए जीवनयापन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आरक्षण पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। इसमें किसी प्रकार का परिवर्तन हुआ तो उसका गंभीर विरोध किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव राजन कनौजिया ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। रघुनाथ वर्मा, स्वामी प्रसाद मौर्य, उमेश पांडेय, जनार्दन यादव, रामगोविंद प्रजापति, उमाशंकर राम और देवानंद राम आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता विश्राम कुशवाहा ने की तथा संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed