फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only claims in district hospital, take medicine from outside

जिला अस्पताल में सिर्फ दावे, दवा लें बाहर से

Wed, 01 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Only claims in district hospital, take medicine from outside
बलिया। जिला अस्पताल की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अस्पताल में कई दिनों से एंटीबायटिक, दर्द और खांसी की दवा नहीं है। चिकित्सकों की ओर से बाहर की दवाएं धड़ल्ले से लिखी जा रही है। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी दवाएं उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को तो बाहर रेफर किया ही जाता है, अब चिकित्सकों की ओर से अस्पताल से बाहर की दवा लिखी जाने से जिला अस्पताल सिर्फ परामर्श केंद्र बनकर रह गया है। ओपीडी में चिकित्सक पर्चे पर दवा तो लिख रहे हैं, लेकिन वितरण काउंटर पर दवाएं नहीं मिल रही हैं। मौजूदा समय में सदर अस्पताल की रोजाना करीब 1200 मरीजों की ओपीडी चल रही है। इसमें अधिकतर बच्चे और बुजुर्ग हैं। इस समय बच्चों में बुखार, सर्दी खांसी की समस्या हो रही है। इमरजेंसी के लिए भी दवाएं नहीं हैं। यहां तक कि मल्टी-विटामिन व कैल्शियम की टेबलेट भी खत्म हैं। दाद-खाज, खुजली तक की दवाओं के लिए मरीजों को वापस लौटना पड़ता है। आलम यह है कि सर्दी के मौसम में सर्दी, बुखार खासी की के मरीज अधिक पहुंच रहे है। चिकित्सकों की ओर से पर्चे पर दवा तो लिख दी जा रही है, लेकिन काउंटर पर जाने के बाद बैठे लोगों द्वारा यह कह दिया जाता है कि अस्पताल में खांसी की दवा नहीं है।
विज्ञापन

--जिला अस्पताल में इलाज कराने आए थे। चिकित्सक ने पर्ची लिखी है। जिला अस्पताल में उन्हें ब्लड प्रेशर और एलर्जी की दवा नहीं मिली। इसे बाहर से खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमानंद पाल, भरसौता
भांजे का उपचार कराने आया हूं। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने पर्चे पर सर्दी-खांसी की दवा लिखी है। काउंटर पर पहुंचने के बाद पता चला कि अस्पताल में सर्दी-खांसी की दवा नहीं है।
शशिकांत पांडेय, कोट अजोरपुर
--पेट संबंधित समस्या से परेशान हूं। अपनी दादी के साथ अस्पताल आई थी। अस्पताल में डाक्टर ने दवा लिखी है। लेकिन काउंटर पर दर्द की दवा नहीं मिल सकी। अब बाहर से लेना होगा।

खुशी सोनी, जमुआ
जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए आया हूं। डॉक्टर ने तो दवा लिख दी है लेकिन अस्पताल में दवा काउंटर पर दवाएं नहीं मिलीं। दर्द तक की दवा बाहर से खरीदनी पड़ी।
ललाजी सिंह, ताड़ीबड़ा गांव
जिला अस्पताल में दवाएं उपलब्ध है। सर्दी, खांसी तथा सहित अन्य दवाएं भी है। यदि किसी मरीज की ओर से इसकी शिकायत की जाती है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
डॉ, वीके सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed