{"_id":"62279b7fc8716b1925760e34","slug":"only-authorized-person-will-reach-the-counting-place-ballia-news-vns6423040112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकृत व्यक्ति ही पहुंचेगे मतगणना स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकृत व्यक्ति ही पहुंचेगे मतगणना स्थल
विज्ञापन
बलिया। कृषि मंडी समिति में 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को मतगणना स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विधानसभावार बने टेबुलों पर जाकर तैयारियों को परखा। सुधार को लेकर एडीएम व सीआरओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बैरिकेडिंगग और मीडिया के लिए बनाए जाने वाले स्थल को भी देखा। कहा कि हर जरूरी जगह पर बैरिकेडिंग हो जाए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी यह सुनिश्चित कराएंगे कि अधिकृत व्यक्ति के अलावा कोई भी मतगणना स्थल पर नहीं पहुंचना चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने केंद्रीय फोर्स के अधिकारियों से भी बातचीत की। इस दौरान सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, एडीएम राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, डिप्टी कलेक्टर राहुल यादव मंडी सचिव सहित अन्य अधिकारी साथ थे।
पोस्टल बैलेट मतगणना कार्मिकों का हुआ प्रशिक्षण
बलिया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन में पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए कार्मिकों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट स्थित बहुउद्देशीय सभागार में मंगलवार को हुआ। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा ने पोस्टल बैलट की मतगणना से संबंधित हर बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतगणना से संबंधित अगर किसी प्रकार की भ्रांति हो तो उसे पूछकर क्लियर कर लें। जितनी अच्छी जानकारी होगी, उतना आसान कार्य हो जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलट जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल के अलावा सभी गणना सुपरवाइजर और माइक्रो आब्जर्वर मौजूद थे।
विज्ञापन
चार टेबल पर पोस्टल बैलेट और एक पर सर्विस वोटरों की मतगणना
बलिया। मतगणना के लिए कुल 98 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा के मतों की गिनती 14 टेबलों पर होगी। एक टेबल पर चार कर्मी तैनात किए जाएंगे। इसमें एक माइक्रो आब्जर्वर, एक गणना परिवेक्षक, एक गणना सहायक एव एक चतुुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा चार टेबलों पर सभी विधानसभा के पोस्टल बैलेट मतों व एक टेबल पर सर्विस वोटरों के मतदान की गिनती होगी। सभी विधान सभा की मतगणना एक साथ विधानसभावार बने टेबल पर होगी।
पहले आएगा सिकंदरपुर का रिजल्ट
बलिया। बूथों की स्थिति के अनुसार इस बार बांसडीह में सर्वाधिक 32, रसड़ा में 31, बेल्थरारोड में 30, बलिया नगर में 29, बैरिया में 29, फेफना में 27 और सिकंदरपुर विधानसभा में 25 चक्र की गणना होगी। इसलिए सिकंदरपुर का रिजल्ट सबसे पहले घोषित होगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम के पास ही व्यवस्था की गई है जो अर्द्घसैनिक बल के निगरानी में संपन्न होगा।
प्रात: 08 बजे शुरू होगी मतगणना
बलिया। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 मार्च को प्रात: 08 बजे से जनपद के कृषि उत्पादन मण्डी समिति, बलिया में प्रारम्भ होगी। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार एवं उनके अभिकर्ता प्रात: 06:30 बजे मतगणना स्थल में उपस्थित होकर अपने-अपने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्धारित टेबुल पर स्थान ग्रहण कर लें।