फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Online company will do branding and marketing of district's Bindi

बलिया की बिंदियां की मार्केटिंग व ब्रांडिग करेगा अमेजॉन

Wed, 10 Jun 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Online company will do branding and marketing of district's Bindi
बलिया। जिले के बिंदी कारोबार से जुड़े उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है। यदि आप आनलाइन करते हैं तो अब आपको घर बैठे जिले की मशहूर बिंदी खरीद सकेंगी। कारण कि जिले में बनने वाली बिंदी की मार्केटिंग व ब्रांडिंग अब एक ऑनलाइन कंपनी अमेजॉन करेगी। यह जानकारी बुधवार को जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त राजीव पाठक ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वन प्रोडक्ट वन डिस्टिक योजना के तहत चयनित जिले का इकलौता बिंदी उद्योग ब्रांडिंग और मार्केटिंग नहीं होने के कारण पिछड़ेपन का शिकार हो रहा था, लेकिन अब इस उद्योग से जुड़े लोगों के दिन बहुरनें वाले है। बताया कि इसके लिए अमेजॉन और प्रदेश सरकार के बीच एक एमओयू साइन हुआ है, जिसके तहत अमेजॉन जिले के मनियर क्षेत्र में बनने वाली बिंदी की मार्केटिंग अपनी ई वेबसाइट पर करेगा। इसके लिए जनपद में एक-दो दिन के अंदर अमेजॉन की टीम आने वाली है, जो जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के सामने अपना प्रजेंटेशन रखेगी। उन्होंने बताया कि प्रेजेंटेशन फाइनल होते ही अमेजॉन जिले की बिंदी का नाम निर्धारित कर उसकी ब्रांडिंग करेगा। इतना ही नहीं उसका प्रचार और मार्केटिंग भी कंपनी ई मार्केटिंग के द्वारा करेगा। उन्होंने बताया कि इससे जिले के बिंदी उद्योग से उद्यमियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनके लिए वैश्विक स्तर पर एक बाजार भी मुहैया होगा। जिससे उनके उत्पादों को उचित मूल्य मिल सकेगा। बताया कि इस कार्य में उप जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन घर की भी अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed