{"_id":"63d3fa1007097c36901d5def","slug":"one-who-threatened-to-bomb-ahmedabad-on-republic-day-arrested-in-ballia-2023-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बलिया में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बलिया में गिरफ्तार
Fri, 27 Jan 2023 09:52 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 27 Jan 2023 09:52 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद शहर में बम विस्फोट की धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस शुक्रवार को बलिया आ धमकी। मनियर थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया और उसे अहमदाबाद अपने साथ लेती गई।
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद शहर में बम विस्फोट की धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस शुक्रवार को बलिया आ धमकी। मनियर थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया और उसे अहमदाबाद अपने साथ लेती गई। अहमदाबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय को 25 जनवरी को एक पत्र मिला। पत्र में गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
पत्र में गुजरात मे नौकरी करने वाले बलिया निवासी ओमप्रकाश पासवान का मोबाइल नंबर लिखा था। गुजरात पुलिस ने इस मामले में अहमदाबाद से तीन लोगों को हिरासत में लिया। चौथा साथी जिसका मोबाइल नंबर दर्ज था उसकी तलाश में गुजरात पुलिस बलिया पहुंची।
विज्ञापन
एसपी राजकरन नय्यर के निर्देश पर मनियर थाना के सहयोग से गुजरात पुलिस ने देवरार निवासी ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ व जांच के लिए साथ में लेती गई। मनियर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक अहमदाबाद में कॉटन मिल में नौकरी करता है। उसके साथ काम करने वाले किसी साथी ने शरारत की है। जांच उपरांत पूरे मामले की जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन