फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One of our soldiers will be heavy on 20 Chinese soldiers: Surendra

हमारे एक सैनिक 20 चीनी सैनिकों पर पड़ेंगे भारी: सुरेंद्र

Fri, 19 Jun 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
One of our soldiers will be heavy on 20 Chinese soldiers: Surendra
बैरिया। चाइना इस भ्रम में न रहे कि भारत 1962 वाला है, बल्कि आधुनिक भारत 2020 का है। जहां हमारे सैनिकों का मनोबल इतना ऊंचा है। हमारे एक सैनिक 20-20 चीनी सैनिकों पर भारी पड़ेंगे। भारत नेहरू का भारत नहीं है, बल्कि नरेंद्र मोदी जैसे साधक व लौह पुरुष का देश बन गया है। नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के ही नहीं पूरी दुनिया के नेता हैं। यह बाते बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने शुुक्रवार को पत्रकारों के समक्ष कही। कहाकि विश्व के देशों में उनका सम्मान चाइना को अच्छा नहीं लग रहा है, इसलीिए हमेशा वह भारत को परेशान करने के जुगत में लगा रहता है। अगर इस बार चाइना ने भारत के साथ लड़ाई की तो चीन के कई टुकड़ें होंगे, इसका उसका अंदाजा भी नहीं होगा। हमारे सैनिकों का मनोबल काफी ऊंचा हैं। वहीं हमारी सरकार ने सेना को पूरी छूट दे रखी है। इसका उदाहरण एलएसी पर हुई घटना है। जिसमें पूर्व नियोजित ढंग से तीन ने धोखे से हमला कर हमारे वीर सैनिकों को मार दिया, लेकिन मरते-मरते हमारे बहादुर सैनिकों ने 43 चीनी सैनिकों को मौत का घाट उतार दिया। हमारा अनुमान है कि चीन का साहस नहीं है कि वह भारत के साथ लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed