फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One named in attack on health team, case on 60 unknown

स्वास्थ्य टीम पर हमले में एक नामजद, 60 अज्ञात पर केस

Mon, 19 Apr 2021 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
One named in attack on health team, case on 60 unknown
बैरिया। मधुबनी पासवान चौक पर रविवार शाम कोरोना जांच करने और पीड़ित को दवाई देने पहुंची चिकित्सीय टीम पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

उधर, हमले में घायल डॉक्टर नीरज कुमार सिंह को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया है। चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार गौतम ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि मधुबनी पासवान चौक में एक शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां की चिकित्सीय टीम रविवार को ट्रेस करने, कोरोना संक्रमित को दवा देने व संपर्क में आए लोगों की जांच करने गई थी। वहीं, स्वास्थ्य टीम को देखते ही शख्स के परिजन और आसपास के 50-60 लोगों ने टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दो चिकित्सकों व एक चालक को गंभीर चोट आई है। एसएचओ राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

हमले के विरोध में न टीकाकरण न जांच
बैरिया। पिछले चार दिनों से वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण नहीं हो रहा था। वहीं, सोमवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन पहुंची तो चिकित्सकों और कर्मियों ने स्वास्थ्य टीम पर हमले के विरोध में कार्य बहिष्कार कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां पर सभी कर्मचारी काम छोड़कर बैठे थे। चिकित्सकों की मांग है कि जब तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक काम नहीं करेंगे। टीका न लगने के कारण कई बुजुर्ग, महिला, पुरुष वापस लौट गए। मौके पर डॉ. गणेश यादव, डा. अमित गौतम, डॉ. मनोज उपाध्याय, अनूप सिंह, राकेश गोंड, मनान खान, अजय रावत, रितेश रावत, संजीत कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed