फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One lakh rupees blown away from the bank premises

बैंक परिसर में झोले से उड़ाए एक लाख रुपये

Wed, 17 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees blown away from the bank premises
रसड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में ही बुधवार को उच्चक्कों ने झोले से एक लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सिसवार खुर्द निवासी शिव वचन राम भारतीय स्टेट बैंक के अपने खाते से एक लाख रुपये निकाल कर पैसे झोले में रखकर पासबुक प्रिंट कराने लगे। इसी बीच किसी ने ब्लेड से झोला को काट कर पैसा निकाल लिया। बैंक परिसर से कुछ आगे जाने के बाद झोला जब खाली दिखा तो उसके होश उड़ गए। शिव वचन भागे भागे बैंक परिसर में जाकर हो हल्ला मचाने लगे। इससे बैंक परिसर में ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक उस्मान, सिटी इंचार्ज अजय कुमार यादव, राज कपूर सिंह पुलिस फोर्स संग पहुंचकर बैंक स्थित सीसी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गए। प्रभारी निरीक्षक उस्मान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सीसी फुटेज के आधार पर पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed