{"_id":"6016a1d98ebc3e2c521f2c87","slug":"one-killed-three-injured-in-separate-road-accident-ballia-news-vns5719922166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के अंदर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
फेफना थाना क्षेत्र के फेफना-गड़वार मार्ग पर बंधैता मोड़ के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पड़वार निवासी बाइक सवार प्रकाश यादव (20) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि रविवार की सुबह प्रकाश अपने भाई को ले जाने के लिए अपने गांव पड़वार से फेफना आ रहा था। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
नवानगर। सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र के गेट के सामने शनिवार की शाम खड़े ट्रक में बाइक सवार युवक लड़ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सिकंदरपुर थाना के दुगौली गांव निवासी अजय कुमार राजभर (23) पुत्र स्व. पारस राजभर अपने घर से किसी कार्यवश नगरा गया था। शनिवार की देर शाम अपने घर वापस आ रहा था कि सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र के सामने खड़े ट्रक में घुस गया और घायल हो गया। बांसडीह: कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर-मनियर मार्ग पर हालपुर गांव के समीप रविवार की सुबह घने कोहरे के कारण बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बस चालक सहतवार क्षेत्र के त्रिकालपुर निवासी अरुण कुमार सिंह (50) तथा बस में सवार जिला होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष मनियर थाना के बहदुुरा गांव निवासी छोटू यादव (45) घायल हो गए। मौके पर पहुंचे बांसडीह थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजवाया, जहां चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।