फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One hundred toilets to be built on the banks of the Ganges for the convenience of the bathers

स्नानार्थियों की सुविधा के लिए गंगा तट पर बनेंगे एक सौ शौचालय

Sat, 13 Nov 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
One hundred toilets to be built on the banks of the Ganges for the convenience of the bathers
बलिया। नगर पालिका और जिला प्रशासन 19 नवंबर को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए सीडीओ प्रवीण कुमार वर्मा ने नपा के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा को सख्त निर्देश दिया है, जिसके तहत गंगा स्नान के लिए श्रीरामपुर घाट पर करीब 100 शौचालय 50 चेंजिंग रूम बनाने का निर्देश दिया गया है। इनमें 50 पुरुष और 50 महिलाओं के लिए शौचालय होंगे। इतना ही स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से घाटों पर बैरिकेडिंग करने, चार वाच टावर बनाने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्णिमा स्नान के दौरान होने वाली आपराधिक वारदातों पर नकेल कसने के लिए घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। सीडीओ के निर्देश के बाद नपा प्रशासन कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी में जुट गया है। नगर पालिका के ईओ ने संबंधित ठेकेदारों को घाट पर मानक के अनुरूप शौचालय का निर्माण करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन होने वाले गंगा महाआरती की जिम्मेदारी कोलकाता के नमामि शंकर पांडेय की टीम को दिया गया है। इसके अलावा ददरी मेला के पशु व मीना बाजार में भी सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन

इधर, आठवें दिन ददरी मेला के नंदीग्राम से नगर पालिका को आठ लाख एक हजार 270 रुपये की आय हुई है। जबकि शनिवार को ददरी के आंगन में मीना बाजार के लिए व्यापारियों की आवक बढ़ने लगी है, जिससे मेला परिसर आबाद होने लगा है। मेला क्षेत्र में जहां सर्कस वालों का कुनबा डेरा डाल दिया है, वहीं झूला आदि को लेकर कारोबारी अपने-अपने तंबू गाड़ने लगे हैं। गैर जनपद से आने वाले दुकानदार भी जमीन आदि की व्यवस्था में जुट गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी की जा रही है। शौचालयों व चेंजिंग रूम स्वच्छ भारत मिशन के मानकों के अनुरूप बनाएं जाएंगे। इसके लिए संबंधित ठेकेदारों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। - दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी , नगर पालिका परिषद बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed