{"_id":"5d17a5ba8ebc3e3c87015e50","slug":"one-feet-bite-for-the-land-one-of-the-deaths-ballia-news-vns470222761","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फीट जमीन के लिए मारपीट, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फीट जमीन के लिए मारपीट, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
सहतवार । क्षेत्र के कुशहर गांव में शनिवार की सुबह एक फीट जमीन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल श्यामनारायण वर्मा (42) की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर किया गया। मृतक के भाई राजनारायण की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।
कुशहर (रामप्यारी का डेरा) निवासी श्यामनारायण वर्मा (42) शनिवार की सुबह करीब 8.30 बजे परिवार के साथ सीता के डेरे के पास अपने खेत में मूंगफली की बुआई करने पहुंचे थे। इसी दौरान लक्ष्मण वर्मा और शुक्ल वर्मा पक्ष के करीब नौ- दस लोग वहां पहुंचे। यहां एक फीट जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर लक्ष्मण वर्मा के पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और कुदाल से श्याम नारायण और उनके परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान श्यामनारायण वर्मा (42), राजनारायण (45), दुर्गावती (38), अवधेश (26), रविंद्र (20) गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह समेत कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ भी घटना स्थल पर पहुंचे और पूछताछ की। स्थानीय लोग घायलों को सीएचसी रेवती ले गए जहां डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान श्याम नारायण वर्मा की मौत हो गई जबकि अवधेश की स्थिति नाजुक देख उसे चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने श्यामनारायण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मृतक के भाई राजनारायण के तहरीर पर शुक्ल वर्मा पुत्र अच्छे लाल वर्मा, लक्ष्मण पुत्र शिवमुनी, शिवमुनी पुत्र सीताराम, छट्ठू पुत्र बेचन, अरविंद पुत्र छट्ठू, शिवजी पुत्र सूरज, जितन पुत्र श्रीकिशुन, जवाहिर पुत्र शिवजी, मंगरू पुत्र शिवबचन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। वहीं चार महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि पुरुष वर्ग फरार है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। क्षेत्राधिकारी बांसडीह अशोक सिंह ने बताया कि दो पक्षों में एक फीट जमीन को लेकर मारपीट हुई जिसमें घायल श्यामनारायण की मौत हो गई है और चार घायल हो गए है। मृतक के भाई के तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया गया है। आरोपी शीघ्र गिरफ्तार किए जाएंगेे।
विज्ञापन
हदबंदी के बाद भी नहीं सुलझा विवाद : सहतवार। कुशहर गांव में श्यामनारायण वर्मा और शुक्ल वर्मा के बीच जमीन को लेकर रंजिश लंबे समय से चलती चली आ रही है। भू विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है। इसको लेकर जमीन की हदबंदी भी की गई थी लेकिन एक पक्ष इसे मानने को तैयार नहीं था। शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के कुशहर निवासी श्यामनारायण वर्मा जब मूंगफली की बुवाई करने पहुंचे तो फिर एक फिट जमीन को लेकर विवाद हो गया जो खूनी संघर्ष में बदल गया। एक फीट जमीन के लिए श्यामनारायण को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद विगत तीन वर्षों से चला आ रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच बीच में छोटी-मोटी टकराहट भी कई बार हो चुकी है। जिसमें करीब दो बार मामला थाने तक पहुंचा था। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर कानूनी कार्यवाही की थी। इसके अलावा राजस्व विभाग की ओर से जमीन पैमाइश करके हदबंदी भी कर दी गई थी, लेकिन मामला तब भी नहीं बना। कारण कि इस हदबंदी को एक पक्ष मानने को तैयार नहीं था। खेत में मात्र एक फीट जमीन के विवाद की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया : सहतवार। कुशहर गांव में शनिवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट में घायल श्यामनारायण की मौत के बाद दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। श्यामनारायण की मौत से गांव में मातम छाया है। व्यवहारकुशल होने के कारण श्याम नारायण वर्मा को गांव के लोग सम्मान करते थे। श्यामनारायण की पत्नी चंदा देवी गांव में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उसकी एक दस वर्षीय पुत्री और पांच वर्ष का एक बेटा है। श्यामनारायण की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।