फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   one died in road accident in ballia

कार व बाइक की टक्कर में वृद्ध की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 19 Apr 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident in ballia
रसड़ा। क्षेत्र के राघोपुर-चंद्रवार मार्ग पर अठिला गांव के पास सोमवार शाम कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बलजीत (60) निवासी अठिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे पारसनाथ (32) निवासी अठिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं, घायल को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि राघोपुर से इलाज कराकर बलजीत बाइक से पारसनाथ के साथ अठिलापुर जा रहे थे। गांव के समीप चंद्रवार की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकली। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल दोनों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed