फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One day salary of 111 teachers, Shikshamitras and instructors will be deducted

Ballia News: 111 अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का एक दिन का वेतन कटेगा

Fri, 28 Feb 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
One day salary of 111 teachers, Shikshamitras and instructors will be deducted
बलिया। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 111 अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को नोटिस देते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। साथ ही जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक और जनपद तथा ब्लाॅक स्तरीय टास्क फोर्स ने प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिषदीय विद्यालयों में 111 अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने संबंधित शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का एक दिन का वेतन एवं मानदेय काटने का आदेश दिया है। साथ ही संबंधितों से सात कार्य दिवस के अन्दर जवाब खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

वहीं, बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि यह स्पष्ट करें कि विद्यालय से बार-बार अनुपस्थित कार्मिकों पर उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की। खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे कार्मिक जो तीन या तीन से अधिक बार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed