फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One accused in Shankarpur Dehri shootout arrested

शंकरपुर डेहरी गोलीकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 May 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
One accused in Shankarpur Dehri shootout arrested
बलिया। नगरा पुलिस ने तीन दिनों पहले शंकरपुर डेहरी गोलीकांड के आरोपी उत्तम कुमार सिंह पुत्र स्व राजनरायण सिंह निवासी बर्रैबोझ थाना रसड़ा को शनिवार को इसारी सलेमपुर रसड़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल एवं एक कारतूस बरामद किया। शनिवार को इसका खुलासा करते हुए नगरा थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि आरोपी ने 19 मई 2021 को कोटे की दुकान के विवाद को लेकर अपने छोटे भाई रामप्रताप सिंह पुत्र राजनारायण सिंह को अपने लड़के के साथ शंकरपुर डेहरी गांव के पास निमंत्रण देकर लौटने के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल के पिता की तहरीर पर बाप-बेटा के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही थी। इसीबीच मुखबिर से सूचना पर उत्तम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पकड़े गए आरोपी के विरूद्ध मारपीट व हत्या के प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक कमलेश यादव व अन्य पुलिसकर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed